मनरेगा से बापू का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा
कानपुर AICC और PCC के निर्देश पर आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा से बापू का नाम हटाने और मनरेगा में मजदूरों के अधिकारों से समझौता करने के विरोध में मेस्टन रोड सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली।कांग्रेसजनों ने गांधी टोपी पहने हुआ राम धुन गाते हुए पदयात्रा निकाली।सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि बापू का मनरेगा से नाम हटाकर भाजपा ने पूरे देश का अपमान किया।बापू के नाम बापू की शिक्षा बापू के त्याग से भाजपा को चिढ़ है।भाजपा हमेशा से गोडसे की भक्त रही है इसलिए मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने बापू को अपमानित करने का काम किया है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा के प्रावधानों में ऐसे बदलाव किए गए हैं जिससे कि मजदूरों के अधिकार असुरक्षित हैं।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा की सरकार।
पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,कोऑर्डिनेटर मखलू पांडे,कोऑर्डिनेटर आनंद प्रकाश वर्मा,हरप्रकाश अग्निहोत्री,मदन मोहन शुक्ला,इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खान,अतहर नईम, शंकर दत्त मिश्रा,रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, राजेश गौतम,पदम मोहन मिश्रा,संतोष त्रिपाठी,बृजेश शर्मा,टिल्लू ठाकुर,अमनदीप सिंह,साजिद सर, हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, आनंद शुक्ला, अजय श्रीवास्तव,धवल पाण्डेय, मनोज आदि थे।
