श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, आगामी पर्व महाशिवरात्रि की तैयारियां, चालू वित्तीय वर्ष के बजट व्यय की प्रगति, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि संगठित अपराध, महिला एवं बाल अपराध तथा टॉप-10/माफिया अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी व परिणामपरक कार्यवाही, महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपदों में मंदिरों, शिवालयों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, ड्रोन/पीए सिस्टम का उपयोग तथा प्रभावी यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करे तथा संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की संयुक्त ड्यूटी सुनिश्चित कर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी रखेे। साइबर क्राइम हेल्पडेस्क को सक्रिय रखते हुए ऑनलाइन ठगी/फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्यवाही, सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन हेतु विशेष अभियान संचालित कर दुर्घटना संभावित स्थलों पर सतर्कता बढ़ाएं तथा शासन की मंशानुरूप संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणाममुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ किया जाए। समीक्षा गोष्ठी में श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी व श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
2026-02-13
