गोविन्द विश्नोई का जन्म शताब्दी समारोह संपन्न
कानपुर नगर, 13 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ औरैया के प्रथम जिला संघचालक स्व. श्री गोविन्द विश्नोई की जन्म शताब्दी समारोह आज कानपुर के मर्चेन्ट चेम्बर हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भजन से हुआ।
मुख्य अतिथि विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक दिनेश जी ने उन्हें आदर्श स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि आपातकाल में गोविंद जी ने भूमिगत रहकर कार्य किया और राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। विधायक सलिल विश्नोई जी ने बताया कि राम मंदिर सेवा में लगे कार सेवकों के अस्थि कलश ले जाते समय दुर्घटना में उनका स्वर्गवास हुआ था गोविंद जी का जन्म शिवरात्रि के दिन ही हुआ था आज यदि वह जीवित होते तो आने वाली शिवरात्रि के दिन वह शतायु को प्राप्त होते ।
इस कार्यक्रम में परिवार की तीसरी और चौथी पीढ़ी ने भावांजलि अर्पित की। अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस हरगोविन्द विश्नोई ने की। स्वागत विधायक सलिल विश्नोई ने किया।
