आत्मनिर्भर, विकसित और समावेशी भारत की नींव है केंद्रीय बजट — महेश त्रिवेदी

 

 

युवा बनें रोजगार पाने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी

 

 

कानपुर। केंद्रीय बजट 2025–26 केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की ठोस नींव है। यह बजट आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त भारत की दिशा में दूरदर्शी कदम है। युवाओं को अब सिर्फ रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला भी बनना होगा। यह बातें किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने शनिवार को किदवई नगर स्थित वेडिंग वेल गेस्ट हाउस में आयोजित बजट संगोष्ठी के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहीं।

विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवाओं के हाथों में रोजगार होगा और वे उद्यमिता की ओर अग्रसर होंगे। केंद्रीय बजट देश को स्थिरता से समृद्धि की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी दस्तावेज है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास की रफ्तार, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और सुशासन के साथ सबका साथ-सबका विकास की स्पष्ट तैयारी दिखाई देती है। किसान, युवा, महिला और गरीब को केंद्र में रखकर देश के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। गांव, गरीब और किसान को सशक्त किए बिना राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता—और केंद्रीय बजट में यही मूल भावना प्रतिबिंबित होती है।

इस अवसर पर जय प्रकाश कुशवाहा, अचल गुप्ता, जसविंदर सिंह, प्रकाश वीर आर्य, अरविन्द वर्मा, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी, प्रवीन गुप्ता, मनीष मिश्रा, विनीत दुबे, रवि सतीजा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *