कानपुर में भारत-पाक मैच को लेकर हवन, जीत की कामना

 

भारत और पाकिस्तान के बीच कल होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह है। इसी कड़ी में कानपुर के काकादेव इलाके में स्थानीय शिक्षक आशीष श्रीवास्तव और क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया।

 

प्रबुद्धजनों और खिलाड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दीं और टीम इंडिया की जीत की कामना की। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, उसी प्रकार भारतीय क्रिकेटर भी मैदान पर पाकिस्तानी टीम को पटखनी देंगे।

 

आशीष श्रीवास्तव ने बताया, पहले पाकिस्तान की टीम इस मैच को खेलने से कतरा रही थी, क्योंकि वह हार से डर रही है। हमें पूरा भरोसा है कि कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और अन्य गेंदबाज अधिक से अधिक विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित करेंगे।

 

इस मौके पर मौजूद क्रिक्रेट प्रेमियों ने भी भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया और कल शाम होने वाले मैच में भारत को विजयी बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *