गुड मार्निंग न करने पर बच्चो को दो पीरियड खड़ा रखने वाले शिक्षक को प्रबंधतंत्र ने दिखाया बाहर का रास्ता

 

 

नरवल। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक पब्लिक स्कूल के बच्चों के मानसिक उत्पीड़न एवं अवैध दंड देने वाले शिक्षक को प्रबंधतंत्र ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अभिभावक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एक बच्चे (विद्यार्थी)द्वारा शिक्षक से गुड मार्निंग न करने पर कक्षा के सभी बच्चों को दो पीरियड तक खड़ा रखा गया था।

 

बताते चलें कि चकेरी क्षेत्र सैनिक नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने महाराजपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसके दो बच्चे रूमा कुलगांव मोड़ स्थित एलन हाउस स्कूल में कक्षा 4A में अध्ययनरत हैं। 10 फरवरी को कक्षा में ऋषभ नामक शिक्षक ने केवल एक बच्चे द्वारा गुड मार्निंग न कहने के कारण कक्षा के लगभग 25 बच्चों को लगातार दो पीरियड तक खड़ा रखा तथा उन्हें कुर्सी पर बैठने नहीं दिया।

 

इस दौरान शिक्षक स्वयं कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन चलाते रहे तथा बच्चों को और कड़ी सजा देने की धमकी देते रहे, जिससे बच्चों का मानसिक उत्पीड़न हुआ और कक्षा में भय का माहौल बन गया। बच्चों के अनुसार बीच में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती करुणा कक्षा में आईं और बच्चों को बैठाया, किन्तु उक्त शिक्षक ने उनके जाने के बाद पुनः बच्चों को खड़ा कर दिया और तरह-तरह की मानसिक धमकियां दीं।

यह आपबीती से दो दिनों से बच्चे काफ़ी परेशान और गुमसुम दिख रहे थे। जैसे उन्हें कोई मानसिक परेशानी है लेकिन बच्चों ने कुछ नहीं बताया पर इन्ही की क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के पैरेंट का फ़ोन आया तब उन्होंने सारी बातो से अवगत करवाया क्योंकि उनकी बेटी भी इसी मानसिक पीड़ा से गुजर रही है। गुरुवार को स्कूल बंद होने के बाद जब बच्चे आए तब उनसे इस घटना के बारे में पूछा। बच्चो ने रोते हुए उक्त जानकारी बतायी ।

 

नौनिहालों को इस तरह की कड़ी सजा देकर स्कूल की छवि खराब करने वाले शिक्षक ऋषभ को विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय से निकाल दिया है।

इधर अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का कहना है उसने सरकार के दबाव से निकाला है।

अभिभावक शिकायत करने विद्यालय पहुंचें थे जहां सभी अब अभिभावकों को प्रधानाध्यापिका द्वारा आपत्तिजनक शब्द से संबोधित करने से अभिभावकों में नाराजगी है।अभिभावकों द्वारा जिला अधिकारी से मिलकर प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली से शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय से अवगत कराते हुए शिकायत की है।

अभिभावकों का कहना है विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध जांच बैठा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *