नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री जी विशाख नैय्यर का परिषद ने किया स्वागत

नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री जी विशाख नैय्यर का परिषद ने किया स्वागत -राजा भरत अवस्थी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने आज नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री जी विशाख नैय्यर से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। परिषद अध्यक्ष ने जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर से कहा कि राज्य कर्मचारियों की जिले स्तर की समस्याओं का समाधान हेतु परिषद आपको शीघ्र ही अवगत कराएगी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान कराया जाएगा। भेंट करने वालो में अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी,एस एम जेड नकवी,कोमल सिंह, रणधीर सिंह यादव ,प्रत्यूष द्विवेदी, प्रेम शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह ,जितेन्द्र मिश्रा, आनंद शुक्ला,धर्मेन्द्र अवस्थी आदि सम्मिलित रहे।
राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *