बिल्हौर में ओवरलोड व अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 डंपर चालान, 4 सीज

 

बिल्हौर क्षेत्र में ओवरलोडिंग और अवैध खनन में संलिप्त डंपरों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम, एआरटीओ, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनभर सघन चेकिंग की।अभियान के दौरान 8 डंपरों का चालान किया गया, जबकि 4 डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई में करीब 4 लाख 20 हजार 750 रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।अभियान की अगुवाई एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने की। टीम में एआरटीओ कहकशा खातून, खनन अधिकारी आर.एस. नाथ और एसीपी मंजय सिंह शामिल रहे। प्रमुख मार्गों और खनन प्रभावित क्षेत्रों में की गई जांच से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *