*महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) महोदय द्वारा श्री आनंदेश्वर (परमट) मंदिर का निरीक्षण*

 

दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर *पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* महोदय द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।

 

*निरीक्षण के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालु पंक्तिबद्ध रूप से दर्शन हेतु प्रतीक्षारत है।* इस दौरान मंदिर परिसर, घाटों, आवागमन मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में बैरिकेडिंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, लागू यातायात डायवर्जन, आपातकालीन चिकित्सा सहायता एवं निरंतर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंदिर एवं घाट परिसर में निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स, पुलिस बल की तैनाती योजना, प्रवेश-निकास मार्गों तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का भी स्थलीय सत्यापन किया गया।

 

महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

 

*निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल श्रीमती अर्चना सिंह उपस्थित रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *