दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर कानपुर नगर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा द्वारा थाना पनकी का निरीक्षण किया गया तथा क्षेत्रांतर्गत स्थित पनकी मंदिर एवं अद्वितीय शिव मंदिर का भ्रमण किया गया।

थाना निरीक्षण के दौरान हवालात, मालखाना, अभिलेखों का रख-रखाव, साफ-सफाई, सीसीटीवी, कम्प्यूटर कक्ष एवं दंगा-रोधी उपकरणों की समीक्षा की गई।

अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की पंक्तिबद्ध दर्शन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया।

महिला सुरक्षा, पार्किंग, डायवर्जन योजना एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी, सहायक पुलिस आयुक्त पनकी श्री मनोज कुमार सिंह एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *