कानपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद आदरणीय श्री रमेश अवस्थी जी द्वारा गोविंद नगर विधानसभा में विजय नगर चौराहे से एनएच-2 बाईपास तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन माननीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत सम्पन्न हुआ।

 

यह महत्वपूर्ण विकास कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं “सबका साथ, सबका विकास” की संकल्पना तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिबद्ध एवं परिणाममुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है।

 

सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के सतत प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित सोच के परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित मार्ग निर्माण कार्य अब धरातल पर उतर रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा, व्यापार को गति और कानपुर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

विकास की यह रफ्तार निरंतर जारी रहे — यही संकल्प, यही प्रयास।

 

🌹

प्रवीण कुमार शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *