
डी.ए-वी. कॉलेज, कानपुर, में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप्स पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन
*
डी.ए-वी. कॉलेज, कानपुर के Institutional Innovation Council (IIC) ने Fragrance and Flavour Development Centre (FFDC), कन्नौज, के सहयोग से नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप्स विषय पर दिनांक 16-02-2026 को महाविद्यालय प्रबंध तंत्र सचिव माननीया कुमकुम स्वरुप के कुशल नेतृत्व में एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप छात्रों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने हेतु केंद्रित रहा।
कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँ
छात्रों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। यह प्रशिक्षण MSME योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
अभिमुखीकरण कार्यक्रम के उपरांत छात्रों को औपचारिक रूप से आवेदन करने हेतु पंजीकरण प्रपत्र भरवाए गए।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डीएवी कॉलेज के IIC एवं ICCPC के संयोजक एवं सदस्यगणों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरुण कुमार दीक्षित ने FFDC से पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों की प्रसंशा की एवं महाविद्यालय एवं FFDC के मध्य करार को आगे बढ़ाने के संकल्प को दुहराय। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की उनके अंदर असीम क्षमता है और वे नवाचार के आधार पर उद्यमिता को पोषित कर रोजगार देने वाला बन सकते है और राष्ट्र को ससक्त बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दे सकते हैं।
FFDC के निदेशक श्री भक्ति शुक्ल ने महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए फ्लेवर और फ्रेग्रेन्स के क्षेत्र में नवाचार के अपार संभावनाओं पर प्रकश डालते हुए इस क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।
सहयोगी एवं आयोजक
डॉ. विनोद कुमार दुबे, संयोजक, IIC, डीएवी कॉलेज
डॉ. अमित गुप्ता, संयोजक, ICCPC, डीएवी कॉलेज
सदस्यगण: डॉ. एन. के. शुक्ला, डॉ. रत्ना गौड़, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. दीपक द्विवेदी एवं डॉ. अमित रघुवंशी
कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. विनोद कुमार दुबे ने कहा: “यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम छात्रों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करेगा और उन्हें स्टार्टअप्स के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा।” डॉ. अमित गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा: “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल छात्रों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु सक्षम बनाएगी।”
