आज दिनांक 17.02.2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा बार एसोसिएशन चुनाव के दृष्टिगत डीएवी कॉलेज अन्तर्गत स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पोलिंग बूथ परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं उनकी सतर्कता की समीक्षा की गई।
प्रवेश एवं निकास द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था तथा पहचान सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
भीड़ नियंत्रण एवं कतारबद्ध मतदान सुनिश्चित कराने हेतु बैरिकेडिंग एवं व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की गई।
समस्त व्यवस्थाएँ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराई जा रही हैं।
