जन सेवा के लिए शहर में प्रसिद्ध रहे यशशेष डॉक्टर दीपक अवस्थी की पुण्यतिथि पर अंध विद्यालय नेहरू नगर में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया डॉक्टर साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने डॉक्टर दीपक अवस्थी को याद किया डॉ दीपक अवस्थी ऐसे व्यक्ति थे जो गरीबों की सेवा के लिए दिन रात तत्पर रहते थे, कोई भी गरीब मरीज डॉक्टर साहब के पास लेकर आया है तो डॉक्टर साहब ने उसे इलाज के साथ दवाई भी उपलब्ध कराई असमय डॉक्टर दीपक का जाना समाज की बड़ी क्षति है, इस अवसर पर अंध विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया गया पुष्पांजलि सभा में डॉ दीपक के पिता श्री दिनेश अवस्थी फुटकर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मल्होत्रा महामंत्री प्रवीण वाजपेई वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी बसपा नेता रजनीश तिवारी एडवोकेट आशुतोष अवस्थी डॉक्टर सुमित गुप्ता डॉक्टर सपन गुप्ता डॉक्टर बीके मिश्रा डॉक्टर अवध दुबे डाक्टर देवांश अवस्थी संजीव त्रिपाठी प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र तिवारी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की
2026-02-17
