सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत *मारपीट की घटना घटित हुई थी।*

पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

 

घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में *प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी।* तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है।

 

अतः स्पष्ट किया जाता है कि *पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है।*

 

हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु *पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना* के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *