कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर में कारोबारी ने खुद को मारी गली
कानपुर नगर के सेंट्रल जोन के कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रलोक विला, आर्य नगर निवासी सनल कपूर (40) ने खुद को गोली मार ली। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर मौजूद बताए गए हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सनल कपूर नयागंज में गाड़ियों का कारोबार करते थे।
घायल अवस्था में उन्हें हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
