आज दिनांक 18.02.2026 को कानपुर नगर के सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर नगर को 2026 तक बाल श्रम मुक्त कराने हेतु जिला कार्य योजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन श्रम विभाग और एसोसिएशन फॉर वालेंटरी एक्शन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाल श्रम की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि सभी बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर ठहराव सुनिश्चित किया जाये साथ ही अन्य विभागों के जो अधिसूचित निरीक्षक हैं उनके स्तर से भी बाल श्रम निरीक्षण व पुनर्वासन की कार्यवाही की जाये साथ ही सभी खण्ड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों सहित अधिकारियों द्वारा भी बाल श्रमिक के नियोजन के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की नियमित बैठकें कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।
श्रम विभाग के राज्य समन्वयक श्री सैयद रिजवान अली द्वारा कार्यशाला का विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी जनपदों को बाल श्रम मुक्त तथा चयनित आकांक्षी जनपदों को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। श्री अली द्वारा विशेष रूप से कानपुर नगर को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय, संयुक्त कार्यवाही एवं एक मंच पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही समस्त ईंट-भट्टों, में कार्यरत श्रमिकों के पंजीकरण कराए जाने का अनुरोध भी किया गया। आगामी एक वर्ष में जनपद कानपुर नगर को बाल श्रम उन्मूलन हेतु क्या रणनीति अपनायी जानी है इसकी एक रणनीति भी कार्यशाला में तैयार की गयी।
बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल व उधोग जगत के प्रतिनिधि द्वारा आगामी दो माह में अपने स्तर से उनके अधीन व्यापार मण्डलों को बाल श्रम नियोजित न करने का अभियान चलायेंगे। साथ ही बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान के स्टीकर लगाने का भी अभियान संचालित करेंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से कार्यक्रम समन्वयक अमरेंद्र कुमार व राष्ट्रीय प्रशिक्षक अभय अवस्थी द्वारा संस्था का परिचय दिया गया तथा उसके मिशन एवं विजन पर चर्चा की। साथ ही जनपद में बाल श्रम के प्रति रणनिति बनाकर कार्य करने हेतु सम्बन्धित से अपेक्षित सहयोग लेकर बाल श्रम पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया और श्रम विभाग के साथ कन्वर्जेंस कर बाल श्रम मुक्त कानपुर नगर बनाने हेतु मिलकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उनके द्वारा कानून को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई जिससे बाल श्रम को रोका जाये उनके द्वारा संस्था द्वारा किये जा रहे कार्याे के वारे में विस्तार से जानकारी दी ।उन्होने ने सभी संगठनों से बाल श्रम को खत्म करने के लिये सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।
कार्यशाला में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के प्रतिनिधि उमेश गुप्ता द्वारा बाल श्रम उन्मूलन व पुनर्वासन कार्याें में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया गया कि बाल श्रम की समस्या को आपसी समन्वय से दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त राम लखन , व्यापार मण्डल, गैर सरकारी संगठनों सहित श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, पुलिस, ए0एच0टी0यू0, कौशल विकास मिशन सहित गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं चाइल्ड वेलफेयर समिति देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अशीष मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार, सुरेश सिंह, हेमंत कुमार, संतोष कुमार, मान सिंह, यशवीर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अनिल उपाध्याय, आदर्श अग्रवाल सचिव-पी0आई0ए0, शिवकुमार गुप्ता, सुरेश गुरनानी, प्रभात मिश्रा, दीपक कुमार मौर्या, इन्द्रवर जोशी, विनोद कुमार सिंह, शिवेन्द्र गुरहा व जीशान अंसारी आदि व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
