राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड बनाने,
राशन कि दुकानों में 5 प्रतिशत आरक्षण देकर दुकाने आवंटित करने व उज्जवला योजना का लाभ दिलाने कि मांग!
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में अंत्योदय राशन कार्ड बनाने, राशन कि दुकानों में 5 प्रतिशत आरक्षण देकर दुकाने आवंटित करने व उज्जवला योजना का लाभ दिलाने कि मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन से कार्यवृत्त जारी होने के बाद भी दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड व उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन कि दुकानों का 5 प्रतिशत आरक्षण कोटा के तहत दुकानें आवंटित नहीं कि जा रही है। कानपुर नगर में केवल दो प्रतिशत कोटा के तहत दिव्यांगजनों को आवंटित कि गई है।आर्थिक रूप से गरीब दिव्यांगजनो को अपने परिवार का भरण पोषण करने में बहुत कठिनाई हो रही है और उनको उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है ।जिसके कारण दिव्यांगों को जीवन यापन करने में बहुत समस्याएं हो रही हैं, इस संबंध में अनेकों बार जिलाधिकारी व जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक दिव्यांगजनों की मांगे पूरी नहीं कि गई।
जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जो भी दिव्यांगजनों की समस्याएं हैं उनका निवारण कराया जाएगा। पात्र दिव्यांगों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जायेंगे, उज्जवला योजना का लाभ दिलाया जायेगा, बिना लाइन लगाये राशन की दुकानों में राशन उपलब्ध कराया जायेगा।
आज धरना प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश यादव गौरव कुमार, गोमती वर्मा, सरला, राम जानकी, सोनी, रामशंकर माली, शंकर लाल, ओम प्रकाश दास, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।
