सेंट थॉमस चर्च में मसीह समाज के 40 दिवसीय उपवास की शुरुआत
कानपुर।आज बुधवार 18 फरवरी से मसीही समाज के 40 दिन उपवास (रोजे) के शुरू हो गए। इस अवसर पर मसीही समाज के लोग चर्चों में विशेष प्रार्थना करेंगे और गरीबों की मदद करेंगे। सेंट थॉमस चर्च के फादर थॉमस कुमार जी ने बताया कि उपवास के इन 40 दिनों में मसीह समाज के लोग भोर में उठते हैं और जल पान ग्रहण करते हैं। दिनभर कुछ नहीं खाते पीते और शाम को प्रार्थना के साथ भजन कीर्तन करते हुए अन्न जल ग्रहण करते हैं। फादर राजेश साइमन जी ने बताया कि मसीह समाज के 40 रोजे (उपवास) की शुरुआत हमेशा बुधवार से ऐश वेडनेसडे के दिन से होती हैं जिसकी समाप्ति गुड फ्राइडे के दिन होती है। मसीही समाज के लोग 40 दिनों तक इसी प्रकार रोजा रखते हैं। इस दौरान गरीबों की खूब मदद करते, अच्छे कार्य करते हैं। भूखों को खाना खिलाते हैं। इन 40 दिनों में मसीह समाज को उपवास रखना पवित्र बाइबिल की शिक्षा के आधार पर है पर कोई जरूरी आज्ञा नहीं है। ये मनुष्य की इच्छा पर निर्भर करता है।
कमजोरी को स्वीकारें और पापों के लिए मांगें क्षमा रेवरेंट फादर थॉमस कुमार जी ने सेंट थॉमस चर्च में राख बुधवार के मौके पर विशेष आराधना हुई। यहां क्रूस ही के पास जहां खून बहा, दब के गुनाहों से में गया, जैसे गीतों से प्रभु का गुणगान किया गया। फादर जी ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम मिट्टी से बने हैं। एक दिन इसी मिट्टी में लौटना है, इसलिए अपने जीवन की जांच करना, कमजोरी को स्वीकार करना और पापों के लिए क्षमा मांगना चाहिए। आज के मौके पर लेंसी डिसूजा,मरियम मैकार्टिस, सिस्टर सीजी, सिस्टर पुष्पा,बनी डिसूजा,संजय लाल, संजय जोसेफ आदि रहे।
