काली पट्टी बांधकर कांग्रेसजनों का सत्याग्रह
मुख्यमंत्री माफी मांगो के नारे लगे
कानपुर आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में गांधी प्रतिमा फूलबाग के समक्ष कांग्रेसजनों ने ‘सत्याग्रह’ किया और मनरेगा से छेड़छाड़ के विरुद्ध लखनऊ में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेसजनों पर लाठी चलाने और बर्बरता करने का गांधी वादी तरीके से विरोध किया गया और मनरेगा से बापू का नाम न हटाने और मजदूरों के हक न छीनने की मांग करी।सभी कांग्रेसजन काली पट्टी बांध कर रामधुन गाते हुए सत्याग्रह कर रहे थे।अध्यक्ष पवन गुप्ता माथे पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते रहे।मुख्यमंत्री माफी मांगों, भाजपा तानशाही बंद करो के नारे लगे।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा से छेड़छाड़ करके गरीब की जीवनरेखा को खत्म कर रही है।जहां बापू का नाम हटाकर भाजपा अपनी गोडसे वादी सोच को उजागर कर रही है तो वहीं मजदूरों की साल भर की मजदूरी अब तक न देकर अपनी निर्दयता भी उजागर कर रही है। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार ने मजदूरों को बर्बाद करने की ठान ली है।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां और भाले बरसाकर सरकार ने अपना वीभत्स चेहरा दिखाया है। गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाली इस तानाशाह सत्ता के खिलाफ हम अहिंसा से लड़ रहे हैं। हम बापू से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस दमनकारी सरकार को सद्बुद्धि दे।संचालन उपाध्यक्ष रितेश यादव ने किया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,आनंद प्रकाश वर्मा,राम जी दुबे,अमिताभ दत्त मिश्रा,प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित,रितेश यादव,सैमुअल लकी सिंह,हरीश बाजपई,राम स्वरूप तिवारी,इकबाल अहमद,नरेश पाठक,राजेश गौतम,विकास सोनकर,वसुंधरा वर्मा,वीरेंद्र चतुर्वेदी,पदम मोहन मिश्रा,अजय श्रीवास्तव शीलू,राकेश साहू,उपेंद्र यादव,मोहित दीक्षित,इस्लाम सिद्दीकी,जलील अहमद, राजलक्ष्मी सिंह,रौशनी चौधरी, जावेद उस्मानी,धर्मेंद्र चौहान, लईक अहमद,संजय दीक्षित, मुकेश कन्नौजिया,विनय पांडे, रवि किशन भारती,अकील अंसारी,संजय शिखर,मुकेश वाल्मीकि,अमरनाथ वाल्मीकि, बृजेश गुप्ता,कपिल जायसवाल, अंतियाज़ खान,विनोद अवस्थी, लोकेश श्रीवास्तव, आनंद शुक्ला आदि थे।
