दिनांक 19 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जोन कार्यालय, स्वरूपनगर में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) के संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० राजीव कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्री सुमित सुधाकर रामटेके सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान डॉ० गुप्ता द्वारा हृदय गति रुकने की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार, सीपीआर की मानक विधि, छाती पर दबाव (Chest Compression) की सही तकनीक तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

 

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा कहा गया कि पुलिस कर्मी प्रायः आपात परिस्थितियों में सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं, अतः इस प्रकार का प्रशिक्षण जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डॉ० राजीव कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

 

उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी सहायता प्रदान करने हेतु सक्षम बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *