*रमजान माह में जुमे की नमाज के दृष्टिगत थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु* आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी महोदय द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बाबूपुरवा पर अति. निरीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

 

अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के समस्त संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार ड्यूटी एवं पिकेट ड्यूटी लगाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित नमाज स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा जुमे की नमाज के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर सभी त्यौहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *