*जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 20.02.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रीमती अर्चना सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज* के साथ पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में थाना बेकनगंज, चमनगंज एवं अनवरगंज क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को *सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था* सुचारु रखने तथा किसी भी *अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई* सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *