कानपुर

 

स्लग== मुंबई में भी यूपी के सुशासन की चर्चा: अन्नू कपूर।

 

उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा प्रदेश बन चुका है जहां लोग व्यापार किया जा सकता है।

 

उत्तर प्रदेश की प्रशंसा बाहर के लोग करने लगे हैं वह सुरक्षित हैं हिफाजत के साथ प्रदेश में बस सकता है।

 

साइबर जागरूकता फिल्म ‘Call 1930’ की शूटिंग शुरू।

 

एंकर== कानपुर पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ जनजागरूकता के लिए नई पहल की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में लघु फिल्म ‘Call 1930’ की शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म साइबर ठगी के मामलों में त्वरित सहायता देने वाली हेल्पलाइन 1930 के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त लाइन श्रीमती शिवा सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अन्नू कपूर, निर्देशक धीरज, नीरज सूद और मनोज टाइगर ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर अन्नू कपूर ने कहा, “उत्तर प्रदेश अब ‘सिर्फ प्रदेश’ नहीं, सुशासन का मॉडल बन चुका है। मुंबई में भी यूपी की कानून-व्यवस्था और व्यवस्था सुधार की चर्चा हो रही है। लोग यहां आकर इसे महसूस कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्म के माध्यम से लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव और हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *