दिनांक 20.02.2026 को थाना बिल्हौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अलीपुर करुवा क्षेत्र में गाय को मार दिया गया है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जांच करने पर *गाय मारे जाने की सूचना असत्य पाई गई, जबकि नीलगाय के शिकार का तथ्य प्रकाश में आया।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि नीलगाय का शिकार किए जाने पर कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा आरोपितों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस दौरान दोनों पक्षों में विवाद एवं मारपीट हुई। इस घटना में नितिन पुत्र आशेन्द्र, सुमित पुत्र रामकुमार शर्मा एवं उमेश शर्मा पुत्र दीनबंधु शर्मा निवासीगण अलीपुर करवा मऊ को सिर में चोट आई है, जो सामान्य प्रकृति की बताई जा रही है।
घटना के उपरांत आरोपित मौके से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गई है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वन विभाग को सूचित करते हुए फॉरेस्ट रेंजर को अवगत करा दिया गया है तथा पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट – सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री मंजय सिंह
