दि.20 फरवरी 2026
कानपुर
क्रांतिकारीयो की अग्रेजों से जीता की याद मे होता हैं कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) देश आजाद हुआ सन 1947 लेकिन कानपुर मे मनाया गया आजादी का उत्सव सन 1942 इस वर्ष अंग्रेजों से आजादी का जश्न 10 मार्च को होगा।
प्रत्येक वर्ष मेले से पूर्व नगर निगम द्बारा हटिया रज्जन बाबू पार्क व रगो के ठेले मार्ग मे मेन्टीनेंस का काम होता है नगर निगम द्बारा पार्क मे रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था स्थनीय पार्षद अमित गुप्ता ने अपने नाम का पत्थर लगाने को कहा कमेटी ने यह कह कर मना कर दिया मेन्टीनेंस कार्य हो रहा इसमे किसी के नाम का पत्थर नहीं लगता तो उसने पार्क की रिपेयरिंग बन्द करवा दी।
आज अभी तक कार्य चालू नहीं हुआ हैं। जबकि अखबारों मे मुख्य अभियंता का स्टेट मेन्ट छापा है की नगर निगम ने कोई कार्य बन्द नहीं किया हैं।
आज दिनांक 20 फरवरी को सुबह 11 बजे रज्जन बाबू पार्क मे कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला)महोत्सव कमेटी की बैठक हुई तब मुख्य अभियंता ने फोन पर कहा क्या अभी तक कार्य चालू नहीं हुआ अभी कार्य थोड़ी देर मे चालू कराते हैं एक घंटे बाद जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह से कमेटी अध्यक्ष ने बात की जितेन्द्र जी ने कहा मै अधिकारियों से बात करता हूँ कार्य कैसे बन्द हुआ जोनल अधिकारी विघासागर का फोन आया उन्होंने कहा क्या काम चालू नहीं हैं सभी अधिकारी एक दूसरे पर टालने लगे शाम 5 बजे मुख्य अभियंता ने कहा की आप विश्वास करें कल य रविवार से काम चालू हो जायेगा सभी कार्य मेले से पहले हो जायेगे।सोमवार तक कोई कार्य नहीं चालू हुआ य बात नहीं बनी तो आगे की कार्यवाही सोमवार को कमेटी तय करेंगी
बैठक मे अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई महामंत्री विनय सिंह, सन्तोष बाजपेयी, सुशील कुमार सिंह, आकाश ओमर,आशु खन्ना अशुल शर्मा, सनी श्रीवास्तव, रोहित बाजपेयी, विमलेश गुप्ता, कृतिग तिवारी, समीर सिहंल,वरुण कपूर, शंशाक सिंह, दीपक निगम प्रखर महरोत्रा क्षेत्रीय निवासी उपस्थिति रहे।
