आज दिनांक 21.02.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजली विश्वकर्मा द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 

वर्षवार निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। जिसमें NSA, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा अधिनियम, NDPS, आबकारी अधिनियम, जुआ एवं शस्त्र अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

लंबित जघन्य अपराधों पर विशेष चर्चा की गई व उनके शीघ्र अनावरण हेतु स्पष्ट कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

 

थाना प्रभारियों के पास लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

वांछित, दुर्दांत एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण व गिरफ्तारियों की स्थिति व आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

 

आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों की थानावार रैंकिंग की समीक्षा की गई व सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित टॉप-10 अपराधियों की स्थिति पर विशेष फोकस किया गया व आगामी कार्रवाई हेतु रूपरेखा तय की गई।

 

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई ।

मीटिंग में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त छावनी, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व पूर्वी ज़ोन के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *