
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र, आईआईटी ( कालपी के कारीगरों के सहयोग से एक दिवसीय हस्तनिर्मित कागज निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि नीरज पाठक एवं विशिष्ठ अतिथि प्रो. संदीप संगल, डॉ.रीता सिंह की उपस्थिति में दीपप्रज्वलन करके उद्घघाटन किया गया, कार्यशाला का परिचय कार्यशाला का मुख्य विषय ‘वेस्ट रिसाइकिल्ड टू पेपर्स ” रहा, जिसके माध्यम से अपशिष्ट सामग्री को उपयोगी उत्पाद में परिवर्तित करके नवनिर्माण कागज बनना सिखाया गया।
इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
कार्यशाला का सफल समन्वयन मिस तनीषा वाधवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मंतोष, प्रियंशी, प्रिया मिश्रा, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. बप्पा माजी, डॉ. रणधीर सिंह एवं विनय सिंह सहित अन्य संकाय सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रचनात्मकता एवं पर्यावरण जागरूकता का परिचय दिया।
