New updates
*फर्जीवाड़ा कर श्रमिक से बाबू बने विजय त्रिपाठी की केस्को जाँच कमेटी के समक्ष पेशी कल*
*केस्को विभागीय जाँच कमेटी के सदस्य अधिशासी अभियंता अनिल अहूजा ने जारी किया पत्र*
35 साल से विजय त्रिपाठी बना रहा इंटरमीडिएट
हाइकोर्ट इलाहाबाद को गुमराह कर फर्जीवाड़ा कर श्रमिक से बाबू बना विजय त्रिपाठी की पेशी कल केस्को विभागीय जाँच कमेटी के अध्यक्ष श्री अनुराग कटियार व सदस्य अनिल अहूजा के समक्ष शाम 4 बजे बिजलीघर परेड में होगी
केस्को जाँच कमेटी ने विजय त्रिपाठी को पत्र जारी कर अंतिम अवसर देते हुए कहा है कि आपको अपने बयान के संबंध में यदि कुछ कहना है या साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो कर सकते है
उपरोक्त मामले में केस्को की प्रारंभिक जाँच कमेटी विजय त्रिपाठी को दोषी घोषित कर चुकी है
मामले में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने कहा कि चाहे जितनी बार बयान हो जाए दोषी दोषी ही रहता है विजय त्रिपाठी ने न सिर्फ विभाग को गुमराह किया बल्कि न्यायालय को भी गुमराह कर बाबू पद हड़प लिया है जब तक संगठन विजय त्रिपाठी से 35 साल लिए गए वेतन की रिकवरी न हो जाती तब तक संगठन की ओर से कार्यवाही जारी रहेगी
