*2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, 4 मार्च को रंगोत्सव*

 

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है किंतु इस वर्ष चतुर्दशी के बाद रात्रि पर्यंत पूर्णिमा होने के कारण 2 मार्च दिन सोमवार को होलिका दहन होगा 2 मार्च को सूर्यास्त से लेकर रात पर्यंत भद्रा होने के कारण भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जाएगा भद्रा पुच्छ का समय रात्रि 12:50 से 2:02 के मध्य है ।

संपूर्ण भारतवर्ष में 2/3 मार्च की रात्रि 12:50 से 2:02 के मध्य होलिका दहन किया जाएगा अगले दिन ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण है जिसका प्रातः काल 6:10 से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा जो की शाम को 6:50 तक रहेगा इसलिए 3 मार्च को रंगोत्सव का पर्व नहीं मनाया जाएगा 4 मार्च को रंगो उत्सव का पर्व धूमधाम से संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाएगा और 5 मार्च को जिस क्षेत्र में भैया दूज का पर्व मनाने की परंपरा है वहां पर भैया दूज की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा

कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला महोत्सव रंगोत्सव 10 मार्च को मनाया जाएगा ।

आप सबको होलिकोत्सव रंगोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

 

*आचार्य प्रमोद तिवारी*

ग्वालटोली कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *