एडवोकेट राजा राम वर्मा हत्याकांड: समर्थकों का उबाल, राकेश तिवारी को जेल भेजने की मांग तेज

 

कानपुर में मृतक अधिवक्ता राजा राम वर्मा के समर्थकों ने रविवार को शहर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी राकेश तिवारी की तत्काल गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजने की मांग उठाई।समर्थकों का कहना है कि राजा राम वर्मा हत्याकांड में नामजद राकेश तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट द्वारा राकेश तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद समर्थकों का आंदोलन और तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।राजा राम वर्मा हत्याकांड को लेकर शहर में पहले से ही तनाव का माहौल है। अब समर्थकों की ओर से आंदोलन तेज किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *