*पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खेरसा का वार्षिकोत्सव संपन्न,पुरस्कृत की गई प्रतिभाएं*

 

 

कानपुर, 22 फरवरी।

 

कानपुर के पीएम श्री. कंपोजिट विद्यालय . खेरसा विधनू में विद्यालय स्तरीय वार्षिकोत्सव पूरी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विकास चंद्र तिवारी व ग्राम प्रधान गोमती देवी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने इस अवसर पर सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय की जूनियर कक्षाओं की बालिकाओ द्वारा सत्यम शिवम सुन्दरम, गीत पर बहुत ही मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। डांडिया नृत्य की प्रस्तुति कर बाद बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ की थीम पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। वार्षिकोत्सव में अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहायक अध्यापिका सारिका सिंह द्वारा तैयार किये गये ।

इसी क्रम में प्रधानाचार्य विकास चन्द्र तिवारी जी ने ” शिक्षा क्यों जरूरी है और बच्चों को खेलकूद में क्यों प्रतिभाग करना चाहिये ” विषय पर अभिभावकों के सामने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सहायक अध्यापिका सारिका सिंह ने

बताया कि उनके विद्यालय में पढाई के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि उनका आत्म विश्वास बढ़े। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है बस उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुसार तराशने का काम हम अध्यापक को करना चाहिये। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही ग्राम प्रधान गोमती देवी ने बच्चों में अनुशासन और संस्कार की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यालय में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य विकास चन्द्र तिवारी जी ने मुख्य अतिथि को शाल डालकर सम्मानित किया। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों व उनके अभिभावको को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

 

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोमती देवी, आर. पी. रीना चन्देल, एस.एम.सी. सदस्य अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष बन्दना साहू व विद्यालय में बढ़ने वाले बच्चों के अभिभाभव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *