किचेन का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन योजना की सामग्री ले गए चोर
नरवल। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजपुर में अज्ञात चोरों ने आफिस, किचैन का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन योजना के तहत रसोई में प्रयोग किया जाने वाला पूरा सामान चोरी कर ले गए।
प्रधानाध्यापिका शाहीन बेगम ने महाराजपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर वह घर चली गई थी। रविवार को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि विद्यालय का ताला टूटा पड़ा है। चोरी हो जाने की आशंका पर वह विद्यालय पहुंचने पर देखा कि आफिस और किचेन का ताला टूटा पड़ा है और समान चोरी हो गया। जिसमे किचन के दो सिलेन्डर, भट्टी, गैस इन्ध, होटे के भगोना, दो कुकर तीन बाल्टी, परात कढ़ाई सेना, डिल्ने बच्चो के खाने के बर्तन, गिलास, अग्निशमन आदि सभी कुछ चोरी हो गया।
