घरेलू हिंसा मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बिल्हौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

बिल्हौर,कानपुर नगर।पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा गिरफ्तारी एवं वसूली वारंटों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्हौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के नेतृत्व में थाना बिल्हौर पुलिस ने घरेलू हिंसा के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन,एफटीसी क्राइम अगेंस्ट वूमेन माती, कानपुर देहात में लंबित परिवाद 2024 घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त शकील पुत्र स्व. मोहम्मद हनीफ, निवासी मोहल्ला चन्द्रशेखर आज़ाद नगर, कस्बा व थाना बिल्हौर, को उसके घर पर दबिश देकर नियमानुसार हिरासत में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त शकील के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में,उप निरीक्षक कपिल कुमार,कांस्टेबल यशपाल एवं,कांस्टेबल ओंकार शामिल रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *