विशेष अभियान दिवस पर तहसील बिल्हौर में 16 मतदान केंद्रों के 44 बूथों का निरीक्षण

बिल्हौर,कानपुर नगर। बिल्हौर उप जिलाधिकारी द्वारा तहसील बिल्हौर क्षेत्र में मतदान केंद्रों एवं बूथों का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर, कानपुर नगर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।अभियान के दौरान बिल्हौर इंटर कॉलेज में 8 बूथ, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्हौर प्रथम में 4 बूथ, बाबा रघुनन्दनदास इंटर कॉलेज बिल्हौर में 2 बूथ, प्राथमिक विद्यालय बिल्हौर देहात में 2 बूथ, प्राथमिक विद्यालय बरौली में 2 बूथ, संविलियन विद्यालय गोहलियापुर में 1 बूथ तथा संविलियन विद्यालय रहीमपुर करीमपुर में 2 बूथों का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त संविलियन विद्यालय डोडवा जमौली में 3 बूथ, प्राथमिक विद्यालय रानेपुर में 2 बूथ, संविलियन विद्यालय लालपुर में 2 बूथ, संविलियन विद्यालय उत्तरी में 3 बूथ, संविलियन विद्यालय घिमऊ में 2 बूथ, संविलियन विद्यालय पूरा में 3 बूथ, प्राथमिक विद्यालय पूरा प्रथम में 4 बूथ, प्राथमिक विद्यालय माननेवादा खण्ड मदारारायगुमान में 1 बूथ तथा प्राथमिक विद्यालय मदारारायगुमान में 3 बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया।इस प्रकार कुल 16 मतदान केंद्रों में स्थापित 44 बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *