देहदान कर अमर हुए प्रमोद शंकर दीक्षित
देहदान महायज्ञ में 318वीं आहुति
कानपुर 23 फरवरी 2026, युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 318वीं आहुति के रूप में आज रामबाग, आर के नगर कानपुर निवासी 65 वर्षीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रमोद शंकर दीक्षित की पार्थिव देह उनके देहदान संकल्प को पूरा करते हुए जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज को देहदान
अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर के नेतृत्व में समर्पित की गई,
ज्ञातव्य है कि प्रमोद जी का 22 फरवरी की रात हॉस्पिटल में निधन होने पर परिजनों द्वारा सेंगर दंपति से संपर्क कर देहदान कराने का अनुरोध किया गया, इस पर संस्था प्रमुख ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की
आज 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे पार्थिव देह एनाटॉमी विभाग को समर्पित कर दी गई, देह समर्पण के समय सेंगर दंपति के साथ स्व प्रमोद शंकर दीक्षित के भाई अजय शंकर दीक्षित, पत्नी रेनू दीक्षित एवं परिजन डा बी के पाण्डेय, डा श्रीवर अग्निहोत्री, डा शरद बाजपेई, डा नीरू पाण्डेय, विजय नारायण तिवारी मुकुल, मधु बाजपेई, सीमा अग्निहोत्री, प्रदीप पाण्डेय उपस्थित रहे,
देहदान अभियान में यह 318वीं आहुति है
