डॉ वैभव सचान को मिला क्लीनिकल एमिनेन्स अवार्ड
दिनांक 22 फरवरी गोरखपुर में गोरखपुर फिजियोकॉन 3.O का आयोजन किया गया। जिसमे कानपुर फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ वैभव सचान को क्लीनिकल एमिनेन्स अवार्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त्त एसोसिएशन के डॉ राज पांडेय को फिजियो रत्न, डॉ अनुराग स्वरूप को क्लीनिकल एमिनेन्स, डॉ अश्वनी कुमार डायनामिक फिजियो, डॉ अंकुर गौतम बेस्ट क्लीनिसियन, डॉ अभिषेक जॉय बेस्ट क्लीनिसियन, डॉ गौतम चौधरी बेस्ट क्लीनिसियन, डॉ नीलू कुमार बेस्ट क्लीनिसियन, डॉ रवीश तिवारी डायनामिक फिजियो, डॉ रचित डायनामिक फिजियो अवार्ड से नवाजा गया।
