कानपुर में वायरल वीडियो से मचा बवाल: ट्रांसजेंडर के साथ सिपाही की कथित अभद्र हरकत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 

कानपुर नगर के एक आस्था के मंदिर पर सुरक्षा पर तैनात पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘छैला बाबू’ गाने पर बीच सड़क ट्रांसजेंडर के साथ कथित तौर पर अभद्र हरकतें की जाती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट “smarty_kaushal_2004” से प्रसारित हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाते समय अनुशासनहीन व्यवहार किया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर वीडियो बनाया गया, वह धार्मिक स्थल के आसपास का क्षेत्र है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहते हैं। ऐसे में इस तरह की गतिविधि से सुरक्षा प्रबंधन पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामला जांच के दायरे में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *