संत गाडगे जी महाराज को श्रद्धांजलि,उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
कानपुर नगर/ग्रामीण में समाज सुधारक, स्वच्छता अभियान के प्रेरणास्रोत एवं मानव सेवा के प्रतीक संत गाडगे जी महाराज की जयंती/स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर महासचिव जीतेंद्र कटियार ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक समानता तथा अंधविश्वास उन्मूलन के लिए देशभर में जनजागरण किया। उनका संदेश था कि समाज सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।
कार्यक्रम में आये हुए सभी कार्यकर्ताओ और सभी पदाधिकारी यों ने पूर्व विधायक एवम जिला अध्यक्ष पर हुए हमलों के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव पास किया और कहा की जिन लोगों के संरक्ष संरक्षण मे हमला हुआ है उन पर भी कड़ी कारवाही हो और गिरफ्तारी हो इस से प्रतीत होता है की अपराधियों के आगे सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मगन सिंह भदोऔरिया ने किया अंत में उपस्थित जनों ने संत गाडगे जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया कार्य क्रम मे मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी हरि कुशवाहा, नसीम रज़ा ,महिला सभा अध्यक्ष अर्चना रावल, करम वीर यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदी पासी,आलोक साहू, शिव कुमार साहू,उमेश वर्मा, दिलीप प्रजापति, इसराईल, रौनक कटियार, इत्यादि लोग रहे।
