सन्त शिरोमणि गाडगे जी एक सौ पचासवीं जयन्ती संकल्प सम्मेलन ​सपा गाडगे जयन्ती पर सपा साधु सन्तों का अपमान बर्दाश्त नही करेगी गाडगे की नीतियो पर चलकर संस्कार, स्वच्छता अभियान चलायेंगे- हाजी फ़ज़ल महमूद

 

​कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर, फ्रन्टल संगठनों, बूथ प्रभारियों, पी.डी.ए मिशन, 78 वार्डो तथा पांचों विधान क्षेत्र के अध्यक्षों का पूज्य सन्त शिरोमणि गाडगे महाराज जी की एक सौ पचासीवीं जयन्ती पर सपा हाल नवीन मार्केट में संकल्प सम्मेलन महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुई।जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।

 

सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सर्वप्रथम सन्त शिरोमणि गाडगे महाराज जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि सन्त गाडगे महाराज जी का जन्म 23 फरवरी 1876 को अमरावती महाराष्ट्र में हुआ था। सन्त जी समाज सेवा संस्कार तथा शिक्षा तथा स्वच्छता पर विशेष महत्व देकर समाज को जागृत कर एक अभियान चलाकर युवा पीढी को आगे बढ़ाया।

 

अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा शंकराचार्य जी का अपमान कर रही है। भाजपा यदि साधु सन्तों को अपमान करेगी और उन्हें गंगा स्नान करने से रोकेगी तथा बटुकों पर लाठी चलायेगी। यह संस्कार बीजेपी किस पीढ़ी को दे रही है। जिससे सन्तों के साथ इस कृत से, सपा ने इसे गम्भीरता से लिया है और सपा सन्तों पर अन्याय बर्दाश्त नही करेगी।

 

​सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा सपा सन्तों के सम्मान के साथ संस्कार अभियान चला कर युवा पीढी को, सन्त गाडगे की नीतियों से जोड़ेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,आनंद शुक्ला,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,अनूप यादव,अजय श्रीवास्तव,राजू पहलवान, निहाल यादव,तुषार श्रीवास्तव, आलोक यादव,नीरज गुप्ता, प्रवीण मिश्रा,मो अकील, मुस्तफा फारुकी,प्रीतम सिंह, जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *