आयकर कर्मचारी महासंघ, कानपुर रीजन का द्विवार्षिक चुनाव गत दिनांक 16.02.2026को संपन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया जी ने भारी बहुमत से विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया जिसका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 24.02.2026 को आयकर भवन, सिविल लाइंस के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीया प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती अपर्णा करण के साथ आयकर प्रशासन, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के सर्किल एवं रीजन के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों के साथ भारी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया जी द्वारा अध्यक्ष नवनीत शुक्ला एवं सचिव शिवेंदु श्रीवास्तव के साथ उपाध्यक्ष रजत सिंह चौहान, संयुक्त सचिव आनंद कुमार, वित्त सचिव अक्षत अवस्थी, सहायक सचिव शिवम पाल एवं रवि कुमार आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य हिमाली सिंह, शशांक गुप्ता, शिवांक सिंह, मयंक प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सोनकर, अवनीश कुमार मिश्रा, विशाल कुमार पाल, नवीन कुमार वर्मा, सुमोध कुमार को शपथ दिलायी गई।

 

इस शपथ ग्रहण समारोह में आईआरएस एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रधान आयकर आयुक्त शिवानी सिंह, उपाध्यक्ष शिवदान सिंह भदौरिया, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ से शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, कुणाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ सर्किल के बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत शर्मा, बृजेश बाजपेयी के साथ भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

 

भवदीय,

शिवेंदु श्रीवास्तव

रीजनल सचिव

9839341450

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *