*डी०ए-वी० कॉलेज कानपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ*

 

छात्रों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शहर के ऐतिहासिक डी.ए.वी. कॉलेज के मैदान पर दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता *स्वर्गीय डॉ. नागेंद्र स्वरूप जी* की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डी.सी.पी. (ईस्ट जोन) श्री सत्यजीत गुप्ता* जी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।

कॉलेज के *ऊर्जावान प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित* और प्रबंधन समिति की *सचिव श्रीमती कुमकुम स्वरूप जी* के कुशल निर्देशन में इस खेल महाकुंभ की रूपरेखा तैयार की गई है। प्राचार्य महोदय ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में टीम भावना और शारीरिक सुदृढ़ता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

*दौड़ (Race):*

*400मीटर पुरुष*

राजेश कुमार (प्रथम स्थान)

वैभव राज मिश्रा (द्वितीय स्थान) अनुज कुमार (तृतीय स्थान)

*400 मी महिला*

कृतिका हजारिया (प्रथम स्थान)

सोनम गुप्ता (द्वितीय स्थान)

आकांक्षा यादव (तृतीय स्थान)

 

*जैवलिन थ्रो*( पुरुष )

योगेश सिंह (प्रथम स्थान)

अनुज कुमार (द्वितीय स्थान )

धनंजय कुमार (तृतीय स्थान)

*जैवलिन थ्रो (महिला)*

ज्योति ठाकुर (प्रथम स्थान)

आकांक्षा यादव (द्वितीय स्थान )

श्रद्धा यादव ( तृतीय स्थान)

 

*शॉट पुट* (पुरुष)

धनंजय यादव (प्रथम स्थान)

सतेंद्र सिंह ( द्वितीय स्थान )

योगेश सिंह ( तृतीय स्थान)

 

*शॉट पुट* (महिला)

अपर्णा भारद्वाज (प्रथम स्थान )

सोनम गुप्ता (द्वितीय स्थान)

अहाना सिंह (तृतीय स्थान)

महाविद्यालय *गेम्स कमेटी के प्रभारी प्रो. चंदन प्रसाद जी* ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की, जो सुबह से ही मैदान पर डटे रहे। दो दिनों के इस कठिन परिश्रम और विजय का उत्सव 27 फरवरी को मनाया जाएगा, जहाँ महाविद्यालय के सभागार में सभी विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *