प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे मुकदमे को झूठा बता दिया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
कानपुर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ऊपर लगाए गए मुकदमे को झूठा और द्वेषपूर्ण बताते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। “शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो” के जोरदार नारे लगाए।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जा रहा है, जिसमें शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों को “आधारहीन और फर्जी” बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर उन संतों को प्रताड़ित कर रही है जो उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। यह विवाद विशेष रूप से प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान से रोकने और उनके खिलाफ दर्ज हालिया POCSO मामले के बाद गहराया है।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह संविधान में निहित मौलिक अधिकार का हनन है।और साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरीश बाजपई,सैमुअल लकी सिंह,अजय श्रीवास्तव शीलू,पदम मोहन मिश्रा,राम शंकर राय,रमा कांत मिश्रा,राकेश साहू,मुकेश दुबे,रवि तिवारी,राज किशोर वर्मा,मालिक अहमददुल्ला,मनोज दुबे, नीरज पांडे,आसिफ इकबाल, मो इम्तियाज,इकबाल अहमद,विजय शाह,गोविंद गुप्ता , मनोज अवस्थी ,राज लक्ष्मी, विजय शाह , राजेश सविता, विनोद अवस्थी, मोहमद इंतियाज, देव राय ,शाकिर अली आदि थे।
