नामी कंपनी के नाम पर नकली गुटखा-तम्बाकू बनाने वाले दो गिरफ्तार
कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज, आरोपियों को जेल भेजा गया
शिवराजपुर – पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत थाना शिवराजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘तुलसी मसाला’ ब्रांड की कॉपीराइट का उल्लंघन कर नकली गुटखा/तम्बाकू तैयार कर बाजार में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोएडा गाजियाबाद निवासी बलदेव सिंह भुल्लर की शिकायत पर की गई पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली पाउच व पैकिंग सामग्री बरामद की है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 24 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फैज आलम (28) निवासी आजाद नगर, बाबूपुरवा, टीपी नगर कानपुर नगर तथा रामसागर (38) निवासी नवाबगंज गौतम, थाना महाराजपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बरामदगी में 197 पैकेट ‘तुलसी सिल्वर’, 397 पैकेट ‘तुलसी गोल्डन’, करीब 30,000 नकली पाउच व अन्य पैकिंग सामग्री शामिल है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील करते हुए
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउपनिरीक्षक विक्रांत यादव, उपनिरीक्षक सुनील सिजरैया, उपनिरीक्षक जंग बहादुर व हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
