आज दिनांक 25.02.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना बादशाहीनाका एवं थाना मूलगंज क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार होली एवं गंगा दशहरा के दृष्टिगत मेस्टन रोड,हटिया पार्क,अहिंसा चौक तथा लठिया माहौल क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।

 

हटिया पार्क से प्रारंभ होने वाले गंगा मेला जुलूस के आयोजकों के साथ गंगा मेला हटिया के निर्धारित रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जुलूस मार्ग पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, यातायात डायवर्जन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

 

आयोजकों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी, प्रभावी पुलिस पिकेटिंग तथा निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

आमजन से अपील की गई कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

पैदल गश्त में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *