कानपुर पुलिस की तत्परता से खोया बैग 24 घंटे में बरामद

 

हरेश कुमार मिश्रा नि. सरिता विहार नई दिल्ली, पैतृक निवास ग्राम जोत रसूलाबाद थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, दिनांक 24/02/2026 को अपने निजी कार्य से दिल्ली से अपने पैतृक गांव आ रहे थे। वे श्रम शक्ति एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे। वहां से अपनी पुत्री के इलाज हेतु सिविल लाइंस गए तथा सिविल लाइंस से ऑटो द्वारा कल्याणपुर क्रॉसिंग पहुंचे।

 

कल्याणपुर क्रॉसिंग पर उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसे लेकर ऑटो चालक आगे चला गया। इस संबंध में हरेश कुमार द्वारा तत्काल थाना में सूचना दी गई।

 

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी इंदिरा नगर, उप निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह एवं अन्य चौकी स्टाफ द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए लगभग 24 घंटे के भीतर संबंधित ऑटो की पहचान कर चालक से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात बैग बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया।

 

बैग खोलकर जांच करने पर आवेदक द्वारा बताया गया कि उसमें लगभग ₹15,00,000/- मूल्य के आभूषण एवं अन्य सामान सुरक्षित मिले, जिनमें एक सोने का हार, तीन सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, झुमकी (झूले वाली), नौ सोने की अंगूठियां, एक मांग बेदी, एक लॉकेट, लगभग ₹80,000/- नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड एवं बच्चों के कपड़े आदि शामिल थे। समस्त सामान सुरक्षित एवं सकुशल प्राप्त हुआ।

 

पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय कार्यवाही से आवेदक एवं उनके परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। आवेदक द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए चौकी इंदिरा नगर से परिवार सहित संतुष्ट होकर प्रस्थान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *