कानपुर
सीएम के निर्देश पर कार्रवाई: बेकनगंज में 70 गुल्ली प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में सेंट्रल जोन सर्विलांस प्रभारी लोकेंद्र कुमार एवं थाना बेकनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना बेकनगंज क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 70 गुल्ली/चरखे बरामद किए। पुलिस ने बरामद मांझे को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो सकता है और इससे आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों व पक्षियों को गंभीर खतरा रहता है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
