कानपुर: रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर महिला को कार से टक्कर मारने का आरोप
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के डॉक्टर पर एक महिला को कार से टक्कर मारने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल के बाहर बने पार्क के पास बैठी थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी।आरोप है कि डॉक्टर चरनजीत सिंह ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला पर कार चढ़ा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना पर पीड़िता के बेटे ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी।
