माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक करेंगे उपवास

 

कानपुर नगर, उ०प्र०मा०शिक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर संघ संयुक्त मोर्चे के संयोजक  हरिश्चन्द दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति के अनुसार होली के अवसर पर 20 फरवरी 2026 को दिए गए नोटिस के अनुसार शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम घोषित किया गया था तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर की अधिनियम विरूद्ध कार्यवाहियों को उजागर करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग से सदैव के लिए मुक्त करने की मांग की गई है। समस्याओं में प्रमुख रूप से ज्ञानभारती एम०एस० इण्टर कालेज कानपुर के वरिष्ठ कर्मचारी शिवबहादुर यादव का उत्पीन समाप्त करते हुए अवरूद्ध वेतन का भुगतान करने फेयर कमेटी इण्टर कालेज मकनपुर कानपुर नगर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुबोध कुमार कटियार का तीन वर्ष का अवशेष वेतन का भुगतान करने, राम सहाय इं०का० बैरी शिवराजपुर कानपुर नगर की प्रबन्ध समिति को भंग करते हुए वरिष्ठतम प्रवक्ता श्रीमती आरती यादव को प्रधानाचार्य का प्रभार दिए जाने एस०एन०सेन० बालिका इं०का० माल रोड कानपुर की आधा सौकड़ा शिक्षिकाओं/ शिक्षणेत्तर कर्मियों के अवशेष का भुगतान करने, एस०एन०सेन डिग्री कालेज की प्रबन्ध समिति के सम्बन्ध में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किए गए फर्जीवाड़ा की एफ०आई०आर० दर्ज कराने, क्राइस्टचर्च इं०का० में की गई शिकायत की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए जाने, मोहन विद्या मन्दिर इं०का० गोविन्द नगर कानपुर एवं एस०एन०सेन बा०ई०का० मालरोड कानपुर की प्रबन्ध समितियों द्वारा आस्तियों के अपव्यय करने के कारण प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने सहित अनेक समस्यायें नोटिस में संलग्न ज्ञापन में अंकित की गई का समाधान हेतु लम्बित है जिनका निराकरण किया जाना उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *