आज दिनांक– 27.02.2026 दिन शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के सर्वोच्च बलिदान दिवस के अवसर पर 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर में सेनानायक महोदय श्री बी0 बी0 चौरसिया (IPS) के दिशा-निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में एक ऐतिहासिक *’शौर्य एवं नमन रैली’ का सफल आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ पुलिस मॉडर्न स्कूल से होकर पूर्वी गेट, गिरिजा नगर, राम नगर, श्याम नगर होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक किया गया।

रैली का स्वरूप अत्यंत अनुशासित एवं भव्य रहा

 

रैली में सबसे आगे PAC के जवान बाइकों पर राष्ट्रध्वज (तिरंगा) लेकर चल रहे थे, तदुपरांत पीएसी बैंड की सुमधुर देशभक्ति धुनें बज रही थीं।

बैंड के पीछे 2 स्कूली बच्चे आज़ाद जी का मुख्य बैनर लिए हुए थे, जिनके पीछे सभी स्कूली छात्र-छात्राएं 2 कतारों में अनुशासनबद्ध होकर चल रहे थे।

 

छात्रों के पीछे संगीत व उद्घोषणा करते हुए जवानों का वाहन था। सबसे पीछे वाहिनी के जवान मार्च कर रहे थे। किसी भी आपात स्थिति के लिए चिकित्सीय टीम (Doctor) भी पूरी रैली में साथ रही।

विंध्यवासिनी मंदिर व संपूर्ण मार्ग में सेनानायक महोदय एवं आम जनमानस द्वारा रैली पर भव्य पुष्प वर्षा की गई।

मार्ग में आम नागरिकों को स्कूल के पम्पलेट, टॉफियां वितरित किए गए, जिससे जनता में भारी उत्साह व सकारात्मक संदेश गया।

 

पूरी रैली के दौरान सेनानायक महोदय, शिविरपाल महोदय, सूबेदार मेजर एवं वाहिनी के सभी अधिकारीगण कदम-से-कदम मिलाकर साथ चलते रहे।

रैली के सकुशल स्कूल प्रांगण में वापस लौटने पर सभी को सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा सेनानायक महोदय द्वारा उत्कृष्ट अनुशासन के लिए बच्चों की पीठ थपथपाकर शाबाशी दी गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *